उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मोहन उपाध्याय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दल पूरे दमखम के साथ सल्ट विस का उपचुनाव लड़ेगा। पलायन, रोजगार व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगा और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटेगा। उन्होंने कहा कि दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय कर्मठ व ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने अपील की है कि आंदोलनकारियों, महिला मोर्चा के साथ ही समान विचारधारा वाले संगठन व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार के लिए आगे आएं। वहीं उपाध्याय ने कहा कि पलायन व रोजगार क्षेत्र की ज्वलंत समस्या है। कोरोनाकाल में सैकड़ों युवा बेरोजगार हो चुके हैं। इन्ही मुद्दों को लेकर वह सल्ट में विस उपचुनाव में जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पाॢटयों भाजपा व कांग्रेस ने स्थानीय नागरिकों के साथ हमेशा छल किया है। विस उपचुनाव में जनता उन्हें इसका जवाब देगी। इस दौरान डीजी जोशी, सुनील ध्यानी, विजय बौड़ाई आदि भी मौजूद रहे।
सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा शुक्रवार को भी नहीं हो पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह दो दिनी दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार देर रात्रि देहरादून वापस लौट आए। सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रदेश संगठन की ओर से पैनल तैयार किया जा चुका है। इस पैनल पर चर्चा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बीते गुरुवार दिल्ली पहुंचे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश प्रत्याशी को लेकर लिखित पक्ष पार्टी के केंद्रीय नेताओं को सौंप आए हैं। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।
Comments Off on द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए प्रशिक्षणार्थियों हेतु मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए