जैसा की आप जानते ही होंगे की उत्तराखंड की क्रकेट टीम का इस बार अंडर-19 में सलेक्सन हुआ है जिसमे काफी सारे उत्तराखंडी दिग्गज खिलाडी मैदान में उतारे गये हैं परन्तु उन्ही में से एक खिलाडी स्पर्श जोशी को जन्म प्रमाण पत्र में हुई गड़बड़ के कारण अंडर-19 टीम में जगह नहीं बना सके .इस मामले में बीसीसीआइ ने स्पर्श जोशी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अब स्पर्श जोशी दो साल तक बीसीसीआइ व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
जिसके लिए बीसीसीआइ ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया है। बीसीसीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक स्पर्श जोशी ने उत्तराखंड और दिल्ली दो-दो जगहों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। स्पर्श ने साल 2016-17 में दिल्ली क्रिकेट बोर्ड से खेलते हुए दिल्ली नगर निगम से बना जन्म प्रमाण पत्र लगाया था। अब स्पर्श ने 2019-20 में उत्तराखंड से खेलते हुए उत्तराखंड सरकार से बना जन्म प्रमाण पत्र लगाया है। दोनों प्रमाण पत्रों में 03 अक्टूबर 2000 जन्म तिथि है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा के मुताबिक, बीसीसीआइ ने ईमेल भेजकर सूचित किया है। इसमें स्पर्श जोशी को जन्मप्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त पाया गया है। स्पर्श जोशी पर नियमानुसार दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।