ताजा खबरें >- :
मिट्टी की दीवार गिरने से गिरी, 4 की मौत; 2 की हालत गंभीर

मिट्टी की दीवार गिरने से गिरी, 4 की मौत; 2 की हालत गंभीर

 

रविवार सुबह बिहार के बांका जिले में करीब 10 बजे मिट्टी की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। दीवार गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना धोरैया थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव की है। स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि जिस जगह हादसा हुआ वहां 8-10 बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई जिसमें 6 बच्चे दब गए। लोगों ने तुरंत मिट्टी हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि दीवार काफी पुराना था और बारिश की वजह से उसमें दरारें आ गई थी।

मृतक बच्चों में प्रिंस कुमार(4), सलोनी कुमारी(5), मीनाक्षी कुमारी(4) और साक्षी कुमारी(6) शामिल हैं। सभी बच्चे अलग-अलग परिवार के हैं। हादसे में घायल दोनों बच्ची काजल और निशा सगी बहन हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, गौरैया सीओ अजय कुमा, वीडियो अभिनव भारती और थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। वीडियो ने बताया कि मृतक के परिजनों को 3-3 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली 4 लाख रुपए की राशि के लिए जिला पदाधिकारी को सूचित किया गया है।

 

Related Posts