केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर नगर निगम महापौर ने सैकड़ों गरीब तबके के लोग को राशन किट वितरित की। इस अवसर पर महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में देश का मान बढाया है।
भाजपा जिला कार्यक्रम में रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोविड से संबंधित विशेष राहत और बचाव अभियान चलाया गया। महापौर ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए देहरादून रोड पर तीस खानाबदोश परिवारों को राशन किट वितरित की। इसके अलावा शहर की विभिन्न मलिन बस्तियों में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची महापौर ने लोगों को राशन वितरित किया।
भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि इस अभियान से हम एक बार पुन: पूरे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को यह संदेश देंगे कि इतनी विषम परिस्थितियों में भी यदि कोई राजनीतिक पार्टी जनता के साथ खड़ी है तो वह भाजपा है। इस दौरान बीएन तिवारी, यशवंत सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रिया ढकाल महामंत्री किसान मोर्चा, पंकज शर्मा जिला मंत्री भाजपा, रोमा सहगल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सुनीता नौटियाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, बिजेंद्र मोघा, रविं द्र बिरला, कमला गुनसोला पार्षद, राजकुमारी जुगलान मौजूद रहे।
Comments Off on प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया