कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यकर्ता जितना उत्साह और जोश मंत्रियों और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में लगाते हैं उतने ही जोश के साथ उन्हें संगठन को मजबूत करने का काम भी करना है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में निजाम बदल चुका है और व्यवस्था है पहले जैसी नहीं है इसलिए अधिकारी समझ लें कि कार्यकर्ता का सम्मान करें। अगर कहीं कार्यकर्ता का अपमान होता है तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत आज रुड़की क्षेत्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का काम किया जाए। कार्य करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो अधिकारी काम टरकाने की कोशिश करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, नगर विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि रुड़की को वर्ष 2015 में एचआर टीम में शामिल किया गया था। एचआरडी की ओर से नागरिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसलिए रुड़की को भी विकास प्राधिकरण से बाहर किया जाना चाहिए। इसके अलावा यहां पर नजूल भूमि की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, इसे दूर करने का काम भी किया जाना चाहिए। किया जाए जिस पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने होली के बाद रुड़की में अधिकारियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए है।
Comments Off on मुख्यमंत्री धामी को जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती द्वारा आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया