कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में रोष बढ़ रहा है। कांग्रेस के इस जनाक्रोश को बुलंद करने की वजह से भाजपा को प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने को मजबूर होना पड़ा है। अब मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद जनता की धारणा बदलने वाली नहीं है। अपने पांच दिनी गढ़वाल दौरे से लौटकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से मुखातिब देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी। एक साल बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। गुरुवार को ही प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के लिए पार्टी की पीठ थपथपाई।उन्होंने कहा कि चार साल में भाजपा ने एक ही ऐतिहासिक काम मुख्यमंत्री बदलने का किया है। भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों को कांग्रेस प्रमुखता से उठा रही थी।
भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलकर कांग्रेस के रवैये को सही साबित कर दिया है। हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के दावे पर सवाल खड़े हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच के आदेश दिए। चाहे कोरोना काल में व्यवस्थाएं हों या विकास सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। भाजपा के ही नए मुख्यमंत्री ने अपनी ही सरकार के कई फैसलों को पलटकर दिया। कांग्रेस इन फैसलों के पीछे भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उजागर करती रही है। इन फैसलों से जनता में नाराजगी है। महिला शक्ति ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई। मातृशक्ति महंगाई की मार से त्रस्त है। सरकार ने चमोली जिले में आदोलनरत महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच मुद्दों को लेकर पहुंचेगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महिलाओं के पहनावे को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं आहत हुई हैं।
Comments Off on मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा