ताजा खबरें >- :

हड़ताल पर गये रोडवेज कर्मी

उत्तराखंड में रोडवेड कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रोडवेज की बसों का संचालन ठप हो गया है। देहरादून में रोडवेज की कार्यशाला से बसें बाहर नहीं निकली। वहीं हड़ताली कर्मचारियों का दावा है कि प्रदेश में 80 फीसद बसों के पहिये थम गए हैं। हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों आईएसबीटी पर अपनी मांगो के समर्थन में प्रदर्शन भी किया।

उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पांच माह से लंबित वेतन के भुगतान और अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ातल के चलते दूसरे कर्मचारी संगठनों के चालक—परिचालक ड्यूटी पर भेजे जा रहे हैं लेकिन यात्रियों को होने वाली दिक्कतें फिर भी कम होती नहीं दिख रही हैं।
उधर कर्मचारी यूनियन की ओर से दावा किया गया है कि देहरादून, हल्द्वानी और टनकपुर मंडल में दिल्ली समेत लंबी दूरी के समस्त मार्गों की बसों का संचालन ठप हो गया है। रोडवेज प्रबंधन ने हड़ताली यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों द्वारा आईएसबीटी पर प्रदर्शन कर धरना दिया गया।

 

Related Posts