Uttarakhand online news
उत्तराखंड देहरादून। बुधवार को अग्याल स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने गंगा की स्वच्छत्ता के लिए पर्यटकों एवं जन सामान्य को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया। अग्याल सदस्यों की मोटरसाइकिल रैली को रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई है। गंगोत्री धाम पहुंचकर अग्याल के सदस्य पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों तथा आम लोगों को गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जनजारूकता अभियान चलाएंगे।
अभियान के अंतर्गत अग्याल के युवा सदस्य गंगोत्री धाम तक जायेंगे और मार्ग में आने वाले होटलों, रेस्टोरेंट्स व गावों में सन्देश पत्रों के माध्यम से माँ गंगा की स्वच्छता का प्रचार.प्रसार करेंगे।
गंगोत्री धाम से शुरू होगी रैली
उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट खुल चुके हैं।बड़ी संख्या में लोग अपनी श्रद्धा के केंद्र चारों धामों में पहुंच रहे हैं। अग्याल की जन जागरूकता रैली माँ गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री धाम से करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि अग्याल संस्था पहले भी कई तरह के अभियान चला चुकी है। इसी क्रम में यह रैली भी निकाली जा रही है। यह स्वयंसेवी संस्था किसी से चंदा या दान लेने के बजाय स्वयं अपने सदस्यों के सहयोग से इस तरह के अभियानों का संचालन करती है।