भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को होगी। इसमें नई दिल्ली में हुई बैठक में तय हुए कार्यक्रमों को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को प्रदेश के सभी सात मोर्चों की बैठक होगी।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का प्रभार सौंपा है। वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के साथ दो दिवसीय दौर पर जम्मू पहुंच गई हैं। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदुबाला को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है।