ताजा खबरें >- :
कांग्रेस का महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन सिर्फ सियासी करतब ;भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

कांग्रेस का महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन सिर्फ सियासी करतब ;भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस जो प्रलाप कर रही है, वह पूरी तरह से उसके भ्रामक और दुष्प्रचार अभियान के एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए उसे प्रदेश और देश में जो भी अच्छे कार्य हो रहे हैं, वह नजर नहीं आ रहे। कांग्रेस सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है।भगत ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को सियासी स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल की अपेक्षा मोदी सरकार के कार्यकाल में ग्रोथ रेट सबसे अधिक और महंगाई सबसे कम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में हमेशा महंगाई दर बढ़ी रही। पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार भी महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई। वर्ष 2014 में मोदी सरकार आने के बाद वर्ष 2018-19 में जीडीपी 7.3 और महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रही है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ भी सबसे अधिक रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कारोबारी माहौल बेहतर हुआ। भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों की वजह से ही परिवर्तनकारी परिणाम हासिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत निवेश के क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के लिए मनपसंद स्थल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के बेहतर प्रबंधन के चलते आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता हकीकत जानती है और उसे प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। अब जनता विपक्ष के आधारहीन एजेंडे के झांसे में नहीं आने वाली।

Related Posts