आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें किसान विरोधी पार्टी बताया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर किसान आंदोलन को साजिश के तहत कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।गुरुवार को आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर की ओर से प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा और कांग्रेस किसानों के आंदोलन को सफल नहीं होने देना चाहती है। दोनों ही दल किसानों के आंदोलन और भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की बिजली काट दी गई। उनके पानी की सप्लाई काट दी गई। ये सब इसलिए किया गया, ताकि किसान परेशान हों और मजबूर होकर अपने घरों को लौट जाएं।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर जो हुआ, उसके पीछे भी भाजपा का हाथ है। किसानों पर पहले भी अत्याचार हुए, लेकिन तब कांग्रेस के नेता चुप्पी साधे रहे और आज वही किसानों के हिमायती बनने का दिखावा कर रहे हैं। कहा कि जब किसान अपने हक के लिए आंदोलन के साथ-साथ महापंचायत कर रहे हैं तो भाजपा, कांग्रेस दोनों दल इस पर भी राजनीति करने की कोशिश में लगे हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी।
सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर ने धार्मिक कार्यों में विशेष सहयोग करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। गुरुवार को सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के प्रधान सुभाष माकिन ने पुजारी कृष्ण प्रसाद, माधव उपाध्याय, राजू उपाध्याय, रवि भाटिया, यशपाल बहल, को सम्मानित किया गया। इसके बाद महिला मंडली ने कीर्तन किए। इस दौरान अवतार किशन, संगीता भाटिया, अनीता मल्होत्रा, कांता चावला, गुलशन माकिन आदि मौजूद रहे।