ताजा खबरें >- :

पौड़ी: बीजेपी ने बनाए 20 हजार नए सदस्य

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पूर्व सदस्यता अभियान जरिए पौड़ी जिले में करीब 20 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ दिया है। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम संगठन पूर्व सदस्यता अभियान जारी है। पौड़ी में इस अभियान की शुरुआत उच्चशिक्षामंत्री ने की थी। पौड़ी जिले में सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य मिला है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए 21 जुलाई को कोटद्वार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अभियान के जिला सदस्यता प्रमुख एवं पार्टी के जिलामंत्री नीरज पांथरी ने बताया कि पार्टी का महासदस्यता अभियान जारी है। सभी कार्यकर्ता पूरे लगान के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए है। 21 जुलाई को कोटद्वार में होने वाली कार्यशाला में प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजान दास, प्रदेश सहायक सदस्यता प्रमुख खिलेंद्र सिंह चौधरी, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गढ़वाली, विधायक यमकेश्वर ऋतु भूषण खंडूरी, विधायक लैंसडाउन महंत दलीप सिंह रावत, पौड़ी मुकेश कोली सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण सहित सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

Related Posts