ताजा खबरें >- :
देवभूमि के सीमांत जिले के नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज

देवभूमि के सीमांत जिले के नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज

देवभूमि में सीमांत जिले के नौ पर्वतारोहियों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की मुहिम को एक नई पहचान दी है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की संस्तुति पर इनके नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किया हैं।
2017 में इन लोगों ने कुमाऊं की पिंडर घाटी के बलजुरी पर्वत

(17 हजार फिट) पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत 71 बैग कूड़ा एकत्र कर बागेश्वर पालिका को सौंपा। हिमालय में स्वच्छता अभियान के तहत इस (इंट्रेसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स) संस्था का चयन हुआ। वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू, विश्वदेव पांडेय के नेतृत्व में दल अभियान को रवाना हुआ।

पर्वतारोही मनीष कसनियाल के साथ ही चंचल प्रसाद, काशी खत्री, राहुल भट्ट, भुवन चौबे, नंदा, दीपिका टोलिया ने बलजुरी पर्वत पर भारत, पर्वतारोहण संस्थान, ओएनजीस, आइस और रेड क्रॉस का ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया। भारतीय रेड क्रास समिति के राज्य प्रतिनिधि कुंदन सिंह टोलिया ने नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज होने को सीमांत क्षेत्र की उपलब्धि बताया है।

Related Posts