Uttarakhand online news
नैनीताल के वाल्मीकि सभा कार्यकारिणी गठन को लेकर आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार भय्या और सचिव पद पर दिनेश कटियार ने जीत दर्ज की है। जबकि राजू लाल उपाध्यक्ष और रोहित कैसले उपसचिव चुने गए। चुनाव समिति की ओर से शांतिपूर्ण निपटाए गए चुनाव में करीब 2200 मतदाताओं में से 1392 लोगों ने मतदान किया। विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने देर रात ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। वाल्मीकि सभा के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। सुबह आठ बजे से पालिका सभागार में आयोजित मतदान में कुल 1392 लोगों ने मतदान किया।
रात करीब सवा सात बजे तक चले मतदान के बाद रात आठ बजे से मतगणना शुरू हुई जो कि देर रात साढ़े 11 बजे तक चली मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया को 688, मनोज कुमार को 517 व कमल कटियार को 138 वोट मिले। जबकि 49 मत निरस्त हुए।उपाध्यक्ष पद पर राजू लाल को 651, महेश कुमार को 497 व बलवीर वाल्मीकि को 174 वोट मिले जबकि 70 वोट निरस्त हुए। महासचिव पद पर दिनेश कटियार को 761 व राहुल पुजारी को 559 वोट मिले जबकि 72 वोट निरस्त हुए। वहीं उपसचिव पद में रोहित कैसले को 421, अभिषेक मुलतानिया को 366, अश्विनी पारछे को 236, आशीष कटियार को 180 व वीरेंद्र कुमार को 108 वोट मिले जबकि 81 वोट निरस्त हुए।