Uttarakhand online news
गढ़वाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने कहा कि सेना के हितों की बात करने पर मेरे पिताजी को संसदीय रक्षा समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया गया। भाजपा के राज में सेना के हितों की बात करना तथा सेना को सुविधा संपंन बनाना अपराध हो गया है।
कल्जीखाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनीष ने सैन्य पृष्ठि भूमि होने पर गर्व की बात कर सैन्य बहुत क्षेत्र को साधने की कोशिश की।
कहा कि पहाड़ों से तेजी से पलायन हो रहा है। प्रदेश व केंद्र सरकार ना तो शिक्षा पर ध्यान देे रही है और ना ही स्वास्थ्य पर। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं।
उन्होंने देश की आजादी में कांग्रेस की भूमिका को भी जन समूह के समक्ष रखा। इस मौके लोगों ने मनीष खंडूरी के साथ ही ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा जिंदाबाद के भी नारे लगाए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी राजेंद्र शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, संजय डबराल, कामेश्वर राणा, कैलाश बिष्ट, ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, नवल किशोर समेत कई लोग मौजूद थे।