ताजा खबरें >- :
ISRO के ‘गगनयान’ मिशन को   चार अंतरिक्ष यात्री पूरा करेंगे

ISRO के ‘गगनयान’ मिशन को चार अंतरिक्ष यात्री पूरा करेंगे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी. इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया कि इस मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है और उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रयान-3 और गगनयान से जुड़ा कार्य साथ-साथ चल रहा है. इसरो प्रमुख ने चेन्नई के उस इंजीनियर की भी तारीफ की जिसने चंद्रमा पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया था.

Related Posts