Uttarakhand online news
गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी ने पहल की प्रशंसा की। कंप्यूटर की शिक्षा छात्र-छात्राओं के लिए बहुत जरूरी है। गढ़वाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। गढ़वाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य ने स्वयं के ही प्रयासों से कंप्यूटर लैब स्थापित की है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से कंप्यूटर सीखने पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य सकलानंद नौटियाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं के खर्चे पर ही स्कूल में 2 कंप्यूटर और 4 सीसीटीवी लगाए हैं। कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा छात्र-छात्राओं को मिल सकेगी। स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से छात्र-छात्राएं भी उत्सुक दिखे। इस मौके पर शिक्षिका निर्मला नेगी, राजेंद्र सिंह रौथाण, रेखा नेगी, प्रभारी बीईओ विनीता शाह आदि शामिल रहे।