आज बदरीनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ऑस्ट्रेलियाई कपल सात जन्मों के बंधन में बंध गया। दोनों भगवान विष्णु के अगाध भक्त हैं। आज ऑस्ट्रेलिया के पाउलो और क्यारा एक दूजे के साथ विवाह बंधन में जुड़ गए। बदरीनाथ मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने बदरीनाथ मंदिर जाकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर सुखी जीवन का आशीर्वाद मांगा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के रहने वाले पाउलो ने बताया कि उनकी भगवान विष्णु में अटूट आस्था है, जिससे प्रभावित होकर वो बदरीनाथ धाम आए।
उनकी इच्छा थी कि वह भगवान विष्णु के धाम में ही अपनी जीवन साथी कायरा के साथ शादी के बंधन में बंधें।