Uttarakhand online news
कुछ ही दिनों में साल 2019 खत्म होने वाला है। ये साल कई लोगों के लिए अलग-अलग लिहाज से बेहद खास रहा। कई ऐसे नाम हैं जो इस साल मशहूर हुए। तो कुछ अलग-अलग कारणों से सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दुनियाभर में लोगों ने उनके बारे में जानने की उत्सुकता रही।
अब दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल (Google) ने भारत की उन 10 हस्तियों के बारे में बताया है जिनके बारे में 2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपनी फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri: The Surgical Strike) से नाम कमाया। फिल्म जनवरी 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ही फिल्म के साथ-साथ विक्की कौशल की भी पूरे देश में चर्चा होने लगी। लोगों ने उनके बारे में गूगल पर खोजा।
बिहार के गणितज्ञ और सुपर 30 फेम आनंद कुमार के लिए भी साल 2019 बेहद खास रहा। इसी साल उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म सुपर 30 (Super 30) रिलीज हुई, जिसमें ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के कारण आनंद कुमार को पूरा देश जान गया और गूगल टॉप 10 सर्च पर्सनालिटीज की सूची में वह चौथे स्थान पर रहे।
स्वर कोकिला, 90 साल की लता मंगेशकर करीब 28 दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रही थीं। उन्हें निमोनिया हुआ था इस बीच लता की बेहतर सेहत के लिए पूरे देश ने दुआएं मांगी। उनके बारे में गूगल पर काफी ढूंढा गया।