मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Comments Off on उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के लिये 200 नये शैक्षिक टीवी चैनल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है