ताजा खबरें >- :
भारतीय संस्कृति की तरफ विदेशी हो रहे आकर्षित : योगीराज

भारतीय संस्कृति की तरफ विदेशी हो रहे आकर्षित : योगीराज

आनंद प्रकाश योग आश्रम ट्रस्ट विदेशों में भी भारतीय संस्कृति और योग का प्रचार-प्रसार कर रहा है। ट्रस्ट की ओर से अमेरिका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर वहां के लोगों को भारतीय संस्कृति से आकर्षित करा रहा है।
सोमवार को तपोवन स्थित आनंद प्रकाश योग आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक योगीराज कर्णपाल महाराज ने बताया कि ट्रस्ट के तत्वावधान में देश-विदेश में भारतीय संस्कृति और योग का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बताया कि ट्रस्ट के सदस्य योग ऋषि विश्वकेतू महाराज इन दिनों अमेरिका में भारतीय संस्कृति एवं मान्यताओं का प्रचार कर रहे हैं। जिससे विदेशों में भारत का गौरव बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति और योग विद्या को जानने के लिए उत्सुक विदेशी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। बताया कि ट्रस्ट अमेरिका में विभिन्न कार्यक्रमों में विदेशी साधक भारतीय संस्कृति के मुताबिक देव पूजन, यज्ञ आदि कर रहे हैं। पित्र पूजनए देव पूजन एवं यज्ञ परंपरा अनादि काल से ऋषि मुनियों द्वारा चली आ रही हैं। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। इस पर हमें गर्व है। बताया कि ट्रस्ट द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस की तैयारियां की जा रही हैं। योग के माध्यम से भी भारतीय संस्कृति का प्रचार हो रहा है।

 

Related Posts