अध्यक्षता करते हुये विधायक नवीन दुम्का ने सभी का स्वागत करते हुये लालकुआं विधानसभा क्षेत्र मे 31 करोड की गौजाजली पेयजल योजना, डेयरी हेतु भूमि स्वीकृत करने, लालकुआ क्षेत्र में वन से लगी भूमि जंगली जानवरों से बचाव हेतु सोलर लाईट एवं फेंसिंग स्वीकृत करते हुये कार्य प्रारम्भ करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कुलपति ओपीएस नेगी ने कार्यक्रम मे सभी का आभार व्यक्त करते हुये मुक्त विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारियां दी और कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रदेश के लिए वरदान है। उन्होने देहरादून मे मुक्त विश्वविद्यालय कैम्पस भूमि आवंटित करने शिक्षक व स्टाफ की तैनाती, 08 क्षेत्रीय केन्द्रों हेतु भूमि स्वीकृत कराने, आईटी अकादमी की स्थापना, हिमालयन अध्ययन केन्द्र की स्थापना के साथ ही साइंस लैब की स्थापना की मांग रखी।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिह बिष्ट, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, मेयर डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री डा0 बीएस बिष्ट, गजराज बिष्ट, तरूण बंसल, प्रकाश हर्बोला, अजय राजौर,मजहर नईम नवाब,पीसी गोरखा, मण्डी अध्यक्ष मनोज साह,उपाध्यक्ष केएमवीएम रेनू अधिकारी,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल,राजेन्द्र सिह नेगी, राजेन्द्र सिह बिष्ट, दीपक मेहरा, जन सम्पर्क अधिकारी मा. मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, आरसी बिन्जौला,प्रदीप जनौटी, शान्ति भटट, दिनेश खुल्वे, संजय दुम्का, प्रमोद बोरा, राहुल झिगरन, कमल नयन जोशी,चतुर बोरा,हरीश बेलवाल, चन्द्र प्रकाश तिवारी,रूकमणी देवी, बहादुर नदगली, आलम नदगली, विनीत अग्रवाल के अलावा आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री अरविन्द सिह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी,अपर सचिव मुख्यमंत्री डाॅ. मेहरबान सिह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, कुल सचिव एचएस नयाल, प्रो भरत सिह रावत,प्रो गिरजा पाण्डे, प्रो0 पीडी पाण्डे,प्रो0 दुर्गेश पंत, पीआरओ राकेश रयाल के अलावा अनेक गणमान्य, विश्वविद्यालय का स्टाफ व अधिकारी मौजूद थे।