सम्पूर्ण भारत के साथ -साथ उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सभी ने अपने-अपने तरीके से शहीदों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी। और बड़े ही रोमांस के साथ देशभक्ती की नारे , गीतों के साथ पूरी देवभूमि उत्तराखंड आजादी के रंग में रागी हुई थी . साथ ही उत्तराखंड के शहीद हुए वीर जवानों को श्रदांजलि दी .

तथा इस अवसर पर राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराकर देश पर जान देने वाले शहीदों को याद किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक परेड मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड से लगा नेपाल बॉर्डर भी सील रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, विकास नगर, चकराता के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं।देहरादून के राजभवन में गवर्नर बेबी रानी मौर्या, विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और बीजेपी ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा शहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस दौरान मुख़्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व परिजनों को सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण किया गया। पुलिस और फायर कर्मियों मेडल दिए गए। बैंड और परेड का प्रस्तुतीकरण हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए दो पुलिस अधिकारियों को डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने राष्ट्रपति

इसी के साथ पतंजलि योगपीठ में भी 15 अगस्त बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में तिरंगा झंडा लहरा कर पाकिस्तान पर करारा वार किया। कहा कि नाम पाकिस्तान है मगर काम नापाक देश की तरह कर रहा है। पुरस्कार और पांच को पुलिस पदक से सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि इमरान खान और पाकिस्तान पूरी तरह से दीवालिया हो चुके हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर के हालातों पर बाबा रामदेव का कहना है कि कश्मीर उन्नति करे और हम इस कार्य में आगे आकर काम करेंगे।