ताजा खबरें >- :
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बीच गोला नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बीच गोला नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बीच गोला नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। आपदा कंट्रोल विभाग ने किसी भी हानि से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।भारी बारिश के बीच गोला नदी का जलस्तर बीते 12 घंटों में तेजी से बढ़ा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि नदी में खतरे का निशान 30 हजार क्यूसेक पर लगाया गया है। जबकि नदी का जलस्तर करीब 41000 तक पहुंच गया है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार बंसल नदी के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वह गोला बैराज स्थित कार्यालय में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आपदा कंट्रोल विभाग की ओर से भी स्थानीय स्तर पर चेतावनी जारी की गई है। उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि सभी राजस्व उप निरीक्षकों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिसके लिए नदी के आसपास क्षेत्रों में लोगों के नहीं जाने की अपील की गई है।

गोला नदी का जलस्तर भारी बारिश के बीच बहुत तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक नदी का जलस्तर 10 गुना से ज्यादा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 3900 क्यूसेक था। सुबह 8 बजे यह बढ़कर 5000 हुआ। 9 बजे 15200, 10 बजे 25000 व 11 बजे बढ़कर 41400 तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि यदि बारिश की स्थिति इसी तरह बनी रही तो नदी का जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

गोला नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद खतरे के जल में नदी के किनारे वाले स्थान हैं जिसमें हल्द्वानी के अतिरिक्त लालकुआं, बिंदुखत्ता, किच्छा आदि के क्षेत्र शामिल हैं। स्थानीय लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा गया है।

Related Posts