Uttarakhand online news
दिल्ली दंगे में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। आज चौकीसैंण और पैठाणी बाजार बंद रहा। स्थानीय व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने मौन जुलूस निकालकर अपना दुख व्यक्त किया।शुक्रवार को पैठाणी व चाकीसैंण के व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। उधर, दिलबर के परिजनों को दिल्ली में उसका शव मिल गया है और उन्होंने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर लिया है।थाना क्षेत्र पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर ग्रामीणों व उसके परिजनों को दी।
दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि श्याम सिंह की स्थिति पर स्थिर बताई जा रही है।दिलबर सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था। बताया गया कि दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था, उस पर आग लगा दी थी। घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा व चाचा दिल्ली बृहस्पतिवार को ही रवाना हो गए थे।एसआई लोहित कुल ने बताया कि दिलबर के जीजा व चाचा को दिल्ली में उसका शव मिल गया है। उन्होंने दिल्ली व आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी वहीं अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष मनबर सिंह व चाकीसैंण के व्यापार संघ अध्यक्ष शेखर नेगी बताया कि युवक की मौत के शोक में शनिवार को बाजार बंद रखा जाएगा।