ताजा खबरें >- :
ट्रेनों पर कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर; यात्रियों की संख्या में गिरावट

ट्रेनों पर कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर; यात्रियों की संख्या में गिरावट

कोरोना संक्रमण बढ़ने का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। यात्री अब सफर करने से कतरा रहे हैं। टिकट आरक्षण (रिजर्वेशन) कराने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इतना ही नहीं, जिन्होंने पहले रिजर्वेशन करा लिया है ऐसे यात्री टिकट रद कर रिफंड ले रहे हैं। यही वजह है कि रिफंड लेने वाले यात्रियों का आंकड़ा प्रतिदिन 350 से 400 के करीब पहुंच गया है। जब स्थिति सामान्य थी, तब यह आंकड़ा 100 से 150 के लगभग था।

इसके चलते रेलवे की चिंता भी बढ़ गई है। उन्हें राजस्व का नुकसान हो रहा है। सफर रद करने वाले यात्रियों में महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब व ओडिशा के यात्री शामिल हैं। इन यात्रियों ने उस समय रिजर्वेशन कराया था जब स्थिति सामान्य थी। माना जा रहा था कि यात्रा तारीख तक हालात और सामान्य हो जाएंगे। पर स्थिति इसके विपरीत रही।इस संबंध में बिलासपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में कोई भी यात्री जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसी वजह से रिफंड कराने वालों की संख्या बढ़ी है।

 

Related Posts