देहरादून के गुच्चुपानी आज नहाते हुए दो लड़के बह गए। जिसमें से एक का शव देहरादून पुलिस ने बरामद कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है। देहरादून आपदा कंट्रोल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम लापता लड़के को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है किया जा रहा है। दोनों लड़के चन्द्रोटी पुल के नीचे नदी में नहाते हुए तेज बहाव में बह गए। लापता लड़के का नाम सचिन पुंडीर बताया जा रहा है।