कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से ब़ढ़ रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे।मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार यहां सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर पहले विचार किया जा रहा है।देश में कोरोना लॉकडाउन के अलावा नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। देश में अब तक कुल 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र के पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब के मोहाली, जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।