पार्टी की ओर से बताया गया कि चंद्रशेखर प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक जिलों में सदस्यता अभियान की तस्वीर जानने के साथ ही चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की स्थिति और प्रदर्शन के बारे में भी ब्योरा जुटाया जाएगा। उत्तराखंड में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश में भले ही हो-हल्ला मचा हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी इस मामले में कुछ भी कहने से बचने की कोशिश करती नजर आई है। 10 मार्च को मतगणना का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
जीसी चंद्रशेखर को भेजकर पार्टी हाईकमान चुनाव में प्रदर्शन के साथ ही सांगठनिक दृष्टि से भी मजबूती के बारे में मालूमात करना चाह रहा है। चुनाव से पहले पार्टी ने 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। बीते महीनों में पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य के तकरीबन 50 प्रतिशत तक पहुंची। पार्टी करीब पांच लाख सदस्य बना चुकी है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं ने क्षेत्रवार बैठकों में भी भाग लिया था।हर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रत्येक मैदानी विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 20 हजार और पर्वतीय विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 10 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था।पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रशेखर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए जिलों में मतदान के बारे में भी जिलाध्यक्षों से ब्योरा लेंगे। इसी फार्मूले के आधार पर पार्टी हाईकमान मतगणना से पहले चुनाव परिणाम की थाह ले सकता है।