जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का शाल ओढाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री व केंद्रीय संसदीय मंत्री के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी टिहरी के लिए रवाना हुए।