Uttarakhand online news
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता रमन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात अचानक उनको सीने में दर्द हुआ जिसके बाद फौरन ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो दिनों से रमन सिंह दिल्ली में ही थे। उन्हें सीने में दर्द व बेचैनी होने लगी। तबियत बिगड़ती देख परिवार के लोग उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। सूत्रों के मुबातिक रमन सिंह को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरी की देख-रेख में भर्ती किया गया है।
रमन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने फोन करके उनका हालचाल जाना। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी फोन पर बात कर कुशलक्षेम पूछी।