Uttarakhand online news
गुरूवार को भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री अमीर अहमद कादरी का निधन हो गया है। उनकी तबियत काफी लम्बे से खराब थी। स्व. कादरी अभी 82 साल के थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा सहित विभिन्न संगठनो पर उनके निधन का शोक है।70 के दशक में स्व. कादरी राजनीति में आये थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ लंबे समय तक राजनीति की। लेकिन बहुगुणा के निधन के बाद स्व. कादरी उनके भांजे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गये। वर्ष 2007 में उन्हें प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, वन मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक दलीप रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश चंद्र बलोधी, सुमन कोटनाला, उमेश त्रिपाठी, राज्य आंदोलनकारी मतलूब अहमद मंसूरी, सभासद नईम अहमद, गुलाब सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, हिम्मत सिंह चौहान, कमला शाह, जसवीर राणा, अबरार अहमद आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।