पैनल करीब-करीब तैयार कर लिया गया है, लेकिन इसमें छह की बजाय आठ से 10 नाम शामिल किए जाएंगे। इसके पीछे मंशा यही है कि किसी को नाराज न किया जाए। पैनल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं।राज्यसभा के लिए भले ही भाजपा नेतृत्व ने राज्य से नाम मांगे हों, लेकिन चर्चा यह भी है कि प्रत्याशी राज्य से बाहर का भी हो सकता है। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कुछेक अन्य बड़े नेताओं के नाम की चर्चा है। ऐसे में सबकी नजर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी है कि वह किसे प्रत्याशी बनाता है।