वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी चाहते हैं कि उत्तराखंड सरकार पर्वतीय जनपदों की मूल समस्याओं का हल तत्काल करे। ताकि पर्वतीय जनपदों के लोगों को काम काज के चक्कर में किसी अन्य राज्यों में कहीं भटकना नहीं पड़े। कोश्यारी ने कहा कि स्वास्थ्य,पेय जल और आवागमन की समस्याएं उत्तराखंंड में लंबे समय से चलती आ रही हैं। बरसात के समय तो पहाड़ी क्षेत्रों में चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
कोश्यारी ने कहा कि भूस्खलन की समस्याओं से निपटने के लिए सरकार को उत्तराखंड में अत्याधुनिक उपकरण भी स्थापित करना चाहिए। भूस्खलन से उत्तराखंड को हर साल नुकसान पहुंचता है। पहाड़ों में क्षति किस तरह से कम की जाए। इस दिशा में सरकार को कोई ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इसके पहले कोश्यारी अपनी बीमार पड़ी बड़ी बहन पार्वती को देखने के लिए धारचूला गए । कोश्यारी की बहन 25 दिन से बिस्तर पर हैं। लेकिन व्यस्तता की वजह से कोश्यारी अपनी बहन से नहीं मिल पा रहे थे। इसके पहले कोश्यारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी सोमवार को देर रात मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास पर भी चर्चा भी की।