ताजा खबरें >- :
बीट वॉचर को खैर तस्करो ने मारी गोली

बीट वॉचर को खैर तस्करो ने मारी गोली

खैर तस्करों ने देर रात बीट वॉचर को गोली मार दी जिसमें बीट वॉचर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य वॉचर गोली लगने से घायल हो गया। वन क्षेत्र में  शुक्रवार की रात करीब 1 बजे ड्यूटी दे रहा था।  घटना की सूचना से वन तथा पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  ग्राम पॉपुरी बरहैनी निवासी बहादुर सिंह चौहान पुत्र केसर सिंह  अपने अन्य साथियों के साथ इसी बीच सूचना मिली कि कुछ तस्कर खैर के गिल्टे काटकर ले जा रहे हैं। इस पर वन रक्षक दीपक नेगी के नेतृत्व में वीट वाचर बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र बाबू सिंह, मो.जान आदि मौके पर पहुंच गए तथा बरहैनी वन रेंज के अंतर्गत दक्षिणी बरहैनी में प्लाट संख्या-एन वन क्षेत्र में तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। शनिवार की सुबह एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया, पुलिस संदेह के आधार पर कुछ तस्करों की धरपकड़ को दबिशें दे रही है।

खुद को घिरा देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और जब तक वन टीम संभल पाती बहादुर सिंह के पेट में गोली लग गई जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैर में गोली लगने से महेंद्र घायल हो गया, अन्य वन कर्मियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। घायल को हल्द्वानी ले जाया गया। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी से वन विभाग व पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एसएसपी ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया है।

 

Related Posts