Uttarakhand online news
योग गुरु बाबा रामदेव को योग करते हुए तो आपने अकसर देखा होगा, लेकिन इस बार आप उनके अंदर छुपे एक किसान से मिलेंगे। दरअसल, योगगुरु पतंजलि के खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने सन्यासियों को सिखाने के लिए गेहूं की फसल काटी।
योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को एक कुशल किसान के रूप में नजर आए। बाबा ने पतंजलि के खेतों में जाकर गेहूं की फसल काटी। बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव से बीते साल सभी जाति वर्ग के सन्यासियों ने दीक्षा ली थी। यह सन्यासी पतंजलि में रहते हैं। धर्म और आध्यात्म के अलावा उन्हें खेती जैसे कार्यों में भी दक्ष किया जाता है।
बुधवार को सन्यासी खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। उसी दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी खेत में पहुंचे और खुद फसल काटी और उन्हें बताया कि गेहूं की फसल काटने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। फसल काटने के बाद खेत में ठूंठ खड़े रह जाते हैं, इससे बचने के लिए फसल कैसे काटनी चाहिए। बाबा ने एक कुशल किसान की तरह फुर्ती से फसल काटते हुए सन्यासियों को फसल काटने की दीक्षा दी।