जम्मू कश्मीर के अमरनाथ की तरह ही उत्तराखंड की नीती घाटी में भी बाबा बर्फानी भक्तों को दर्शन देते हैं। प्रत्येक वर्ष फरवरी माह से अप्रैल माह तक नीती के निकट एक गुफा में बाबा बफार्नी प्रकट होते हैं। यहां पर अमरनाथ से बड़ा बर्फ का शिवलिंग उभरता है। इसके अलावा सात से अधिक छोटे शिवलिंग भी बड़े शिवलिंग के इर्द गिर्द उभरते हैं। हालांकि, यहां पर गुफा के अंदर पौराणिक शिवलिंग भी है। जिसके दर्शन भक्त सालभर कर सकते हैं।टिम्मरसैंण महादेव भगवान शिव की एक गुफा है। जो उत्तराखंड के चमोली जिले के नीती गांव से दो किमी की दूरी पर स्थित है। यह गुफा जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मंदिर की तरह प्राकृतिक रूप से प्रसिद्ध है।
क्योंकि यहां बर्फ का एक प्राकृतिक शिवलिंग हर साल उभरता है। इस स्थान को दिन प्रतिदिन लोकप्रियता मिल रही है। सर्दियों के मौसम में चमोली की टिम्मरसैंण महादेव की इस आध्यात्मिक गुफा में एक बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग बनता है।नीती गांव भारत-चीन-तिब्बत सीमा पर बर्फ से ढकी गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा है। इस स्थान पर जाने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। शिवलिंग जम्मू की अमरनाथ गुफा के शिवलिंग से बड़ा दिखता है। चमोली गढ़वाल के नीती क्षेत्र में महादेव गुफा एक बहुत ही पवित्र स्थान है। यहां स्थानीय निवासी भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं।