Related Posts
Uttarakhand online news
राज्य आंदोलनकारी और उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। आज सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे, बाद में कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे।
अवतार सिंह राणा जनपद रुद्रप्रयाग के अग्रणी सामाजिक.राजनीतिक कार्यकर्ता रहे हैं। श्री राणा उत्तराखंड क्रांति दल के कर्मठ कार्यकर्ता रहे, उत्तराखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अवतार सिंह राणा का निधन से उक्रांद के साथ ही उत्तराखंड को अपूरणीय क्षति है