ताजा खबरें >- :
राजधानी देहरादून में ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है

राजधानी देहरादून में ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है

देहरादून में जाम की समस्या को देखते हुए ऑड-ईवन व्यवस्था लागू हो सकती है। आईजी अभिनव कुमार ने कहा कि यदि समस्या ने विकराल रूप लिया तो इस पर विचार किया जा सकता है। शहर में वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ी है, जबकि सड़कें सिकुड़ी हैं। हाल में स्मार्ट सिटी के कामों के चलते सड़कें खुदी पड़ी हैं।

कोरोना महामारी के चलते वाहन संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले महज तीस से चालीस फीसदी है। इसके बावजूद शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। आईजी अभिनव ने बताया कि पहले चरण में वन-वे प्लान लागू किया जाएगा। अगर स्थिति न सुधरी तो अंतिम विकल्प के रूप में ऑड-ईवन पर विचार किया जाएगा। इस पर पुलिस अफसरों से मंथन के बाद अंतिम निर्णय होगा।

Related Posts