Uttarakhand online news
महिला को सम्मोहित कर उससे लाखों के गहने ठगने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से ठगी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि देवेश्वरी फोनिया पत्नी बख्तावर सिंह निवासी टाइप 4 नेहरू काॅलोनी इनकम टैक्स काॅलोनी द्वारा थाना नेहरू काॅलोनी पर शिकायत दर्ज कराई गई कि वादिनी अपने पति के साथ नेहरू काॅलोनी में फिजियोथेरेपी के लिए गई थी।
जहां पर वादिनी के पति फिजियोथेरेपी करा रहे थे एवं वादिनी दवा लेने के लिए बाहर गली में आई थी। गली में उसे एक आदमी दिखा जिसने उसे किसी बाबा के बारे में पूछा एवं उसी समय एक अन्य आदमी वहां पर आया जो स्वयं को बाबा बता रहा था एवं जिन्होंने वादिनी को सम्मोहित किया एवं आदमी के पति का इलाज करने के बहाने वादिनी के समस्त गहने जेवरात उतरवा दिए एवं एक थैले में रखने को कहा वादिनी उनकी बातों में आकर समस्त गहने को ही थैले में रख एवं उन्होंने वादिनी के गहने लेकर एक दूसरा लिफाफा पकड़ा दिया उस समय वादिनी नहीं समझ नहीं पाई घर जाकर देखा कि थैले में गहने नहीं है तब वादिनी को स्वयं के साथ ठगी का एहसास हुआ कि उसके साथ उक्त दोनों व्यक्यिों द्वारा ठगी कर ली गई है। इस पर वादिनी द्वारा थाना नेहरू काॅलोनी पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस टीम जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किए एवं सीसीटीवी फुटेज में वादिनी के साथ ठगी करने वाले दो व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में आए। जिनकी सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट कर उनका प्रचार प्रसार किया गया। सीसीटीवी फुटेज से ट्रैक करते हुए पुलिस टीम को मौके से आरोपियों को कार में जाते हुए देखा गया। नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि यह नंबर लखनऊ का है। लखनऊ पहंुचने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी कानपुर में है। उसके बाद पुलिस ने कानपुर पहंुचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।