ताजा खबरें >- :

दर्दनाक हादसाः मैक्स खाई में गिरी,छह की मौत, पांच घायल

जिला मंडी के पद्धर उपमंडल के पद्धर-बल्ह मार्ग पर पर्यटन स्थल डायना पार्क के पास वीरवार सुबह एक मैक्स कैब के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। कैब में 11 लोग सवार थे। बल्ह से सभी लोग पद्धर आ रहे थे।

डायना पार्क के पास कैब अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला की मंडी अस्‍पताल ले जाते वक्‍त मौत हुई। हादसे में पांच अन्‍य लोग घायल हैं।

घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पद्धर लाया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम व पुलिस बल रवाना कर दिए गए। मैक्स कैब में कुल 11 लोग सवार थे। मरने वालों में 4 महिला व 2 पुरूष हैं, जबकि 5 लोग घायल हैं, इनकी हालत भी नाजुक है।

उपायुक्‍त मंडी ऋग्‍वेद ठाकुर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएसपी मदनकांत व एसडीएम डॉ विशाल शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक
हादसे में रुप लाल (48), शक्ति देवी (45) जेठी देवी (45) फिगुड़े राम (60) और शिवानी (14) की मौत हो गई।

घायल
हादसे में चालक पवन कुमार (30) अनीता, कुशाल, उर्मिला, मोहना सिंह और सोनी देवी निवासी सभी बालू रोपा घायल हो गए हैं।

 

Related Posts