ताजा खबरें >- :
उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, निरीक्षक यातायात, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि के साथ मिलकर चलाया सघन चेकिंग अभियान

उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, निरीक्षक यातायात, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि के साथ मिलकर चलाया सघन चेकिंग अभियान

उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बृजेश कुमार तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली एव सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग मोहित कोठारी निरीक्षक यातायात श्याम लाल थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान द्वारा अपने अधीनस्थ कार्मिकों सहित पीडब्ल्यूडी तिराहा रुद्रप्रयाग से लेकर डिग्री काॅलेज अगस्त्यमुनि तक संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की साथ ही कोविड नियमों का उल्लंघन सम्बन्धी चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त चेकिंग अभियान में मैनुअल चेकिंग के साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर वाहन तथा स्पीड रडार गन का भी उपयोग किया गया। 3 घंटे तक चले सघन संयुक्त चेकिंग अभियान सुबह 11 बजे से 02 बजे तक चला इस अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत उल्लिखित विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों का चालान किया गया।

इनमें से 03 वाहनों को निर्धारित गति सीमा से अधिक की गति से वाहन संचालन करने पर चालान किया गया तथा 04 वाहन संचालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित किये जाने की कार्यवाही प्रचलित की गयी। कोविड के दृष्टिगत नियमों का उल्लंघन करने पर 11 व्यक्तियों का बिना मास्क के घूमने पर तथा सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 19 व्यक्तियों का चालान किया गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन तथा परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग की कार्यवाही पूर्व में भी की गयी है तथा आगामी समय में भी आवश्यकतानुसार इसी प्रकार से अलग-अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत की जायेगी।

Related Posts